Gujarat Election: प्रधानमंत्री मोदी ने साधा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना,ये मुफ्त बिजली हासिल करने का समय नहीं

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। गुरुवार को उन्होंने अरावली जिले के मोडासा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मुफ्त बिजली हासिल करने के बजाय उससे आय पैदा करने का समय है। यह आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को चुनाव में मुफ्त बिजली देने के उनके वादे का मुकाबला करने के लिए एक स्पष्ट कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि केवल वो ही इस कला को जानते हैं, जिसके जरिए लोग बिजली से पैसा कमा लेंगे। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘फूट डालो और राज करो’ के फॉर्मूले में भरोसा करती है और सिर्फ इस बात पर ध्यान देती है कि सत्ता में कैसे रहा जाए।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वादे के साथ मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं कि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी। केजरीवाल ने कई मौकों पर दावा किया है कि वह देश के एकमात्र राजनेता हैं, जिन्होंने मुफ्त बिजली देने के इस खेल में महारत हासिल है।

विपक्षी कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई है और उसने अपने घोषणापत्र में जिक्र किया है कि पार्टी राज्य की सत्ता में आने पर तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 8 नवंबर को मतगणना होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन-: आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात…


    Spread the love

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *