Earthquake in Indonesia: जकार्ता में 5.6 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही 46 की मौत, 500 से ज्यादा घायल

Spread the love

इंडोनेशिया के जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इस दौरान 46 लोगों की जान चली गई। वहीं, 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सियांजुर के प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने बताया कि अभी मुझे जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से सिर्फ एक ही अस्पताल में करीब 46 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 700 लोगों का इलाज चल रहा है। ज्यादातर को इमारतों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है। हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।
मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

इससे पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया था। राहत की बात यह थी कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया था कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किमी की गहराई में था। इसके बाद एक और झटका आया था, जिसकी तीव्रता 5.4 थी।


Spread the love
और पढ़े  मेटा इंडिया पर बड़ी कार्रवाई: प्रमुख अरुण श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज, PM मोदी से जुड़ा है मामला
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *