एक ही घर – परिवार में 6 लोगों की मौत, शव देखकर दहल गया लोंगो का दिल

Spread the love

उदयपुर के गोगुंदा में सोमवार को एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए हैं। घर के एक कमरे से चार मासूमों सहित दंपती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। घर को सील कर दिया गया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और घर की तलाशी ली गई।

मृतक-
मृतकों की पहचान प्रकाश (40) पिता सोहन और दुर्गा (35) पत्नी प्रकाश के रूप में हुई है। प्रकाश के घर के बाहर कच्चा बरामदा है। उसके अंदर वाले कमरे में ही सभी लोगों की लाश मिली है। प्रकाश के घर के सामने उसके छोटे भाई दुर्गाराम का घर है। जब सुबह करीब 8:30 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो भाई को शक हुआ। उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो अंदर शव पड़े मिले। तीन बच्चे गणेश (5 साल), पुष्कर (4 साल), रोशन (2 साल) फंदे पर लटके मिले हैं। वहीं महिला अपने चार महीने के बच्चे के साथ बिस्तर पर मृत मिली है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। वह वहां रसोई में साफ-सफाई का काम करता था। प्रकाश काफी समय से बीमार चल रहा था। इस वजह से वह काम पर वापस लौटा नहीं था। पुलिस को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रकाश ने बच्चों को फंदे से लटकाया और उसके बाद खुद पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली।

और पढ़े  वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

जांच के लिए डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग भी करीब 10 फीट के उसी दायरे में घूमता रहा। पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। छह लोगों के मरने से गांव में शोक की लहर है।


Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *