उज्जैन- स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, 1 बोगी जल कर राख, टला बड़ा हादसा

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन खाली थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 5 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टॉपेज था। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रात 8.40 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर खड़ा कर दिया गया था। रात 11.45 बजे ट्रेन की एक बोगी ने अचानक आग पकड़ ली। धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार दमकल प्लेटफार्म पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि ट्रेन के सभी डिब्बे को बंद थे। इसलिए संभावना कम है किसी ने शरारत की हो। संभवतः शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  14 से 25 सितंबर तक शुभ योग में गणेशोत्सव: जानिए चतुर्थी तिथि, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…