तांत्रिक ने बनवाए युवक-युवती से शारीरिक संबंध, फिर डाल दी फेवीक्विक दोनों इस तरह चिपके,पढ़े पूरी खबर

तांत्रिक ने बनवाए युवक-युवती से शारीरिक संबंध, फिर डाल दी फेवीक्विक दोनों इस तरह चिपके,पढ़े पूरी खबर

उदयपुर के गोगुंदा के जंगलों में बिन कपड़ों के एक सरकारी शिक्षक और महिला की लाश मिली थी। इस दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक तांत्रिक ने विशेष पूजा के नाम पर युवक-युवती से संबंध बनाने को कहा। इस दौरान आरोपी ने दोनों की आंखों और शरीर पर फेवीक्विक डाल दिया। फिर तांत्रिक ने पत्थर और चाकू से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार पुत्र गणेश लाल निवासी थाना सागवाड़ा जिला डूंगरपुर हाल थाना प्रताप नगर उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगलों में एक युवक और युवती की बिन कपड़ो की लाश मिली थी। युवक की पहचान थाना जावर माइंस निवासी चतर सिंह के पुत्र राहुल मीणा और युवती की पहचान मदार निवासी भूर सिंह की बेटी सोनू कवर के रूप में की गई। राहुल मीणा सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। युवक-युवती दोनों ही शादीशुदा थे।

एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। सीसीटीवी और मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार को डिटेन किया गया। जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

टीचर के अवैध संबंध के बारे में पत्नी को बताया
आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को दुख कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। युवती सोनू कंवर और राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया।

और पढ़े  आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

भक्तों को पता न चले इसलिए की हत्या की साजिश
परिजनों को संबंध बताने पर राहुल और सोनू नाराज हो गए। वे बार-बार तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने मार्केट से 50 के करीब फेविक्विक इकट्ठे कर ली।

आंखों में फेवीक्विक जाने से तड़पने लगे टीचर और महिला
15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने टीचर को सुखाड़िया सर्किल से और लड़की को अंतिम बार मिलाने के लिए कहकर बाइक पर बैठाया और उबेश्वर जी की तरफ ले गया। घटनास्थल पर दोनों ने लास्ट बार फिजिकल रिलेशन बनाने की गुजारिश की तो वह साइड में हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाते समय साथ में लाई फेवीक्विक की बोतल तांत्रिक ने दोनों के ऊपर उड़ेल दी। फेवीक्वीक आंखों में जाने से दोनों तड़पने लगे और चिपक गए। बाद में तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…