Uttarakhand कांग्रेस- ख़त्म हुआ इंतजार कांग्रेस ने घोषित किये जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम, देखें सूची

Spread the love

आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक 26 जिलों में से 17 में नए नामों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में पहले से कार्यरत जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे। देहरादून महानगर कांग्रेस की कमान कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जसविंदर सिंह गोगी को सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, डीडीहाट में मनोहर टोलिया, चमोली में मुकेश नेगी, पछवादून में लक्ष्मी अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह से महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार में सतपाल ब्रहमचारी, हरिद्वार ग्रामीण में राजीव चौधरी, रुड़की ग्रामीण में विधायक विरेंद्र जाति, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पिथौरागढ में अंजु लुंठी, रुद्रप्रयाग में कुंवर सिंह सजवाण, काशीपुर में मुशर्रफ हुसैन, रुद्रपुर में सीपी शर्मा, ऊधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी में मनीष राणा और पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *