Anushka & Virat: विराट और अनुष्का पहुंचे बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेने कैंची धाम,इस वजह से खिचे चले आते है दोनों देवभूमि

परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे विराट और अनुष्का। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीब करौरी महाराज से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया।

पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।
<strong>Anushka & Virat: विराट और अनुष्का पहुंचे बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेने कैंची धाम,इस वजह से खिचे चले आते है दोनों देवभूमि </strong>
यह पहली बार तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई। इसके बाद पता चला कि अनुष्का भी बाबा नीब करौरी की परम भक्त हैं। विराट की शानदार फार्म एशिया कप के बाद आस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी जारी रही। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस बीच विराट का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद समय मिलते ही विराट ने बुधवार को परिवार के साथ देवभूमि का रुख किया।

और पढ़े  भवाली: 15 लाख के जेवर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।

  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…