पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला,नए आर्म्स लाइसेंस पर लगाई रोक, इस पर भी लगी पाबंदी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हथियारों के नए लाइसेंस पर रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जब तक डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। अब तक जारी हथियार लाइसेंसों की अगले 3 महीनों के भीतर समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आने वाले दिनों में रैंडम चेकिंग होगी। जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी दंडनीय होगी।
पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की वजह से आलोचना झेल रहे पंजाब सरकार कड़े फैसले ले रही है। शनिवार को ही बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। सरकार ने तीन सीपी समेत आठ एसएसपी समेत कुल 30 आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए थे। हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह से खफा सरकार ने उन्हें आईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।

और पढ़े  पंजाब में सड़क हादसा: दो बसों में हुई जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
  • Related Posts

    लुधियाना में दर्दनाक हादसा: पिकअप की खड़े टिप्पर से टक्कर, तीन लोगों की मौत, हिमाचल से लौट रहे थे श्रद्धालु

    माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके…

    पंजाब में सड़क हादसा: दो बसों में हुई जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

    तरनतारन जिले के कस्बा नौशहरा पन्नुआं के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित दो बसों की आपस में टक्कर…