फिर एक निर्भया कांड:अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ हैवानियत की सभी हदें पार,नाजुक अंग में डाली लोहे की रॉड

Spread the love

उन्नाव में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में छात्रा के नाजुक अंग में गंभीर चोटें मिली हैं। यह चोटें लकड़ी या फिर लोहे की रॉड जैसी वस्तु डालने से ही हो सकती हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम हाउस में इस दौरान कई बार परिजनों ने हंगामा किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी का शव गुरुवार को नग्न अवस्था में घर के आंगन में मिला था। नाजुक अंग से खून निकल रहा था। पिता की तहरीर पर पड़ोसी सुजीत कुमार और कुंवारा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में धारा 302 (हत्या), 376ए (बेहद प्रताड़ना) और 34 (हत्या का इरादा) लगाई है। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस में आशा संगिनी मां और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने हंगामा कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रात में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। शनिवार को गांव के बाहर खेत में दफन करने की बात कही है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई।
छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर भी जांच शुरू की। बताया गया है कि बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा घटना के समय घर पर अकेली थी। शिक्षामित्र पिता बिछिया ब्लॉक में बैठक में गए थे, आशा कार्यकर्ता मां काम के सिलसिले में गई थी। छोटी बहन कोचिंग गई थी। शाम को कोचिंग से लौटी छोटी बहन ने शव देखा तो चीख निकल गई। माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों तक जाने के बाद लौट आया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पिता की तहरीर पर घर से कुछ दूर रहने वाले युवक सुजीत कुमार और एक महिला कुंवारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़े  रामपुर के स्वार में एनआईए का छापा, संदिग्ध आतंकी फैजान और उसके दोस्त के घर खंगाले गए सुराग

Spread the love
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *