PM Modi in Karnataka:प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बेंगलुरु, दिखाई पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। वह आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बंगलूरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं थोड़ी देर में वे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। इसे करीब 5,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इससे एयरपोर्ट की क्षमता 2.5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल के गेट लाउंज में 5,932 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।


Spread the love
और पढ़े  आज इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान,निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *