शिक्षक ने धारण किया शैतान का रूप,10 मिनट देर से पहुंचा स्कूल दे डाली शिक्षक ने ऐसी सजा जा पहुंचा वेंटिलेटर पर।।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-11 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र अपूर्व यादव की स्कूल में 10 मिनट लेट आने पर पीटीआई ने पिटाई कर दी। इसकी वजह से छात्र अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। छात्र तीन नवंबर से दिल्ली के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। शिकायत पर सेक्टर आठ थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली निवासी उमाकांत यादव ने बताया कि छोटे भाई दिवाकर के तीन बेटे हैं। एक भाई के साथ चंदौली, यूपी में रहता है जबकि दो बेटे उसके साथ दिल्ली में रहते हैं। बेटा अपूर्व यादव फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित डीपीएस में 12वीं कक्षा का छात्र है। उमाकांत ने बताया कि 17 अक्तूबर को अपूर्व के स्कूल लेट पहुंचने पर पीटीआई लोकेश ने उसकी पिटाई कर दी।

घर आने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी जिसके बाद वह एक नवंबर तक स्कूल नहीं गया। दो नवंबर को भी 10 मिनट स्कूल लेट पहुंचने पर पीटीआई लोकेश ने दोबारा से पिटाई की। इसके बाद दोबारा से उसकी तबीयत खराब होने लगी। घर वापस आने के बाद वह दो बार बेहोश हो गया। तीन नवंबर को जब वह स्कूल जाने से मना करने लगा तो उसके बड़े भाई ने कहा कि वह पीटीआई से बात करेंगे।

इसी दौरान अपूर्व बेहोश हो गया। उसे दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पीटीआई लोकेश की पिटाई से अपूर्व यादव की दिमाग की नसें ब्लॉक हो गई हैं। उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। एक सप्ताह बीत चुका है और उसे होश नहीं आया है। थाना सेक्टर 8 प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
पीटीआई को किया निलंबित
स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष वाधवा ने बताया कि 17 अक्तूबर के बाद से बच्चा 2 नवंबर को स्कूल आया था। उस दिन स्कूल में कोई घटना घटित नहीं हुई है। छात्र के दोस्तों व अन्य स्टाफ से पूछताछ की गई। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक उन्होंने पीटीआई लोकेश को निलंबित कर दिया है।
स्कूल के बाद ड्रेस लेने गया छात्र

और पढ़े  तेल पाइपलाइन कांड: हमला सऊदी पर, राज खुला इराक से और शक ईरान पर, अब किसने बढ़ाई पश्चिम एशिया की चिंता?

प्रधानाचार्य मनीष ने बताया कि छात्र अपूर्व यादव स्कूल की छुट्टी होने के बाद सेक्टर 10 स्थित एक दुकान से स्कूल ड्रेस लेने के लिए गया था। उस दुकान की सीसीटीवी फुटेज में वह छात्र बिलकुल ठीक दिखाई दे रहा है। छात्र ड्रेस लेने के बाद घर चला गया।

  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…