दरिंदगी- बाल सुधार गृह में 5 लड़कों 2 युवकों के साथ किया कुकर्म,प्राइवेट पार्ट में डाला टूथपेस्ट

Spread the love

जयपुर के बाल सुधार गृह में दो युवकों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस गुरुवार को दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इससे पहले भी सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में कुकर्म, जेल तोड़ने और आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। आरोप है कि पांच लड़कों की गैंग ने जेल में कुछ लड़कों को बेरहमी से पीटा। फिर उनमें से दो युवकों के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर लड़कों को फिर से पीटा गया और गंदा काम किया गया। परेशान होकर पीड़ितों ने अपनी आपबीती परिजनों से कही। जिसके बाद मामला सामने आया और पुलिस में पांच लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 18 और 24 साल के हैं। दोनों मूल रुप से अलवर के रहने वाले हैं। पुलिस आज दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी। पीड़ित लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे अपने कमरे में सो रहे थे। तभी रात को पांच लड़के आए और उन्हें बंधक बना लिया। लड़कों का आरोप है कि उसके बाद उनके साथ कई बार गंदा काम किया गया। इसके बाद पिछले कई दिन तक उनके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों के प्राइवेट पार्ट में तेल और कोलगेट लगाया।
आरोपी तीन युवक भरतपुर जिले और दो युवक करौली जिले से हैं। दोनों युवकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाल सुधार गृह में बंद पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़े  दिल्ली में सजेगा उत्तराखंड की संस्कृति का महाकुंभ, 25 अगस्त से बिखरेंगे लोक कला के रंग

Spread the love
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *