उत्तराखंड:मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला ख़त्म ,इस हाल में मिला शव |

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था। युवती की आत्महत्या की सूचना से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *