दुर्घटना :सुमली नदी में पलटी नाव 25 लोग थे नाव में सवार,अब तक 3 शव बरामद।

बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 25 लोगों को लेकर सुमली नदी पार कर रही नाव पलट गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए। तीन शव नदी से बरामद किए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घघरन मेले का आयोजन होता है। सोमवार शाम सुमली नदी के उस पार के गांव के करीब 25 ग्रामीण एक नाव में बैठकर नदी के इस पार आ रहे थे। सभी मेला में शामिल होने के लिए आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बीच धारा में नाव डगमगाई। कोई कुछ कर पाता इससे पहले नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर या किसी तरह बाहर आए। इस दौरान करीब 6 लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकाले हैं। कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर जमे हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

और पढ़े  राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…