नैनीताल पुलिस ने किया अवैध तमंचे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार।

Spread the love

विगत दिनों मैं हल्द्वानी शहर में फायरिंग तथा हत्या की घटनाओं के दृष्टिगत *श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि के दौरान प्रभावी चेकिंग कर क्षेत्र में पाए जाने वाले संदिग्धों तथा अपराधी किस्म के तत्वों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में कल दिनांक 5-11-2022 की रात्रि को *श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के उचित पर्यवेक्षण में पुलिस टीम* को भली-भांति ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी सिटी द्वारा स्वयं फील्ड में मोर्चा लेकर *श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री संजीत राठौर कॉन्स्टेबल,हेड कांस्टेबल अशोक जोशी, कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजहर, कांस्टेबल मुजम्मिल* की गठित पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी पर प्रभावी चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष को *वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा* कार को तेज स्पीड में लाते हुये देखकर रोका गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे का सेवन किया हुआ प्रतीत हुआ। जिसको संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से *315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस* बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में *मुकदमा एफ0आर0 संख्या 586/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व वाहन संख्या-यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा को एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज किया।
पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी।

और पढ़े  हल्द्वानी- नवाबी रोड पर छात्रों के बीच विवाद, कड़े से हमला कर इंटर के छात्र का सिर फोड़ा

*पुलिस टीम*
*1-* श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
*2-* श्री संजीव राठौड़ चौकी प्रभारी नगर टीपी नगर
*3-* हेड कांस्टेबल अशोक जोशी
*4-* कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजहर
*5-* कांस्टेबल मुजम्मिल


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *