Prostitution-: फ्लैट में चल रहा था अवैध देह व्यापार का धंधा, पुलिस के छापे में पकड़ी गयी 3 बांगलादेशी महिलाएं

Spread the love

ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। बंगलादेशी तीन युवतियों को छुड़ाया। जबकि दो दलाल और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। ग्राहकों में एक व्यापारी, एक स्टूडेंट शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कई दिन से जुर्स कंट्री के फ्लैट में अवैध गतिविधियां होने की जानकारी कुछ किरायेदारों की ओर से दी जा रही थी। शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा। जहां से तीन युवतियों को आजाद कराया गया।

तीनों बंगलादेश की रहने वाली हैं। दलाल शुभाकर दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली, अरूण कुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडज्ञ रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल और ग्राहक अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम में कोतवाल आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, महिला एसआई संदीपा भंडारी, आरक्षी रोहित, वीरेंद्र, विनोद, संदीप शामिल थे।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *