लाखों भक्त उमड़े आस्था का पथ नापने, जयकारों से गूंजती रही रामनगरी

Spread the love

कार्तिक मेले का दूसरा चरण गुरुवार को पंचकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हो गया। पंचकोसी परिक्रमा का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 8:30 बजे से था लेकिन भक्तों ने मुहूर्त से करीब डेढ़ घंटे पूर्व ही सात बजे से परिक्रमा शुरू कर दी।जैसे-जैसे रात सघन होती गई, आस्था का पथ भी भक्तों की भीड़ से सघन होता गया। पूरी रात रामनगरी की आध्यात्मिक परिधि भक्तों के जयकारों से गूंजती रही।वही इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भक्तों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाकर परिक्रमा मार्ग चौराहे से परिक्रमा शुरू की।श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया है।दरसअल यहा परिक्रमा उदया चौराहा, नयाघाट, रामघाट, बूथ नंबर चार, हलकारा का पुरवा चौराहा आदि स्थलों से भक्तों ने धरती मां को शीश नवाकर शुरू की। आधी रात तक परिक्रमा पथ भक्तों से पट गया था।परिक्रमा शुक्रवार की शाम 6:43 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, रामनगरी में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।वही डीएम नीतिश कुमार के मुताबिक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को 3 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोनल, सेक्टर, सब सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक दिन पहले अयोध्या में 30 लाख राम भक्तों ने 14 कोसी परिक्रमा पूरी की थी।बता दें कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी देवोत्थान एकादशी के रूप में मनाई जाती है। दीपावली के बाद आने वाली इस एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं।आषाढ शुक्ल एकादशी की तिथि को देव शयन करते हैं और इस कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन उठते हैं। इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु चार महीने पश्चात वो कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। विष्णुजी के शयन काल के चार माह में विवाह आदि अनेक मांगलिक कार्यों का आयोजन निषेध है।

और पढ़े  राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *