Accident Morbi Bridge :मोरबी पुल हादसे में सरकारी अफसर पर हुई कार्यवाही, चीफ फायर ऑफिसर सस्पेंड

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया गया है। मामले में किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है।

गौरतलब है कि मोरबी में मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिश काल में बना पुल रविवार को गिर गया था। इस घटना में 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। इस घटना को लेकर पहले ही गुजरात पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पुल के टिकट कलेक्टर से लेकर ठेकेदार तक शामिल हैं।
ताजा गिरफ्तारी को लेकर मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, ‘राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था।

  • Related Posts

    गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: एक मजदूर की गई जान, पांच घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

    गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मास्युटिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना सायखा जीआईडीसी…

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…