Salman-अभिनेता सलमान खान को मिली Y+ सुरक्षा, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने उठाया कदम

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।
सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किए। अगस्त में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। अभिनेता की ओर से धमकी का हवाला देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब इसे वाई प्लस कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  मौसम: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, उत्तर-पश्चिम में आंधी-ओले का अलर्ट, कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ने के आसार
  • Related Posts

    जर्मनी में रेल सेवाएं ठप, संचार प्रणाली में आई खराबी; स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री

    Spread the love

    Spread the loveसंचार प्रणाली में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार देर रात जर्मनी की रेल सेवाएं ठप हो गईं। इसके चलते देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना…


    Spread the love

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *