दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन छठ पर्व, 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा कराने की तैयारियों में जुटा.

Spread the love

दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन छठ पर्व, 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक की। तैयारी बैठक में डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लोग अयोध्या की गरिमा के अनुरूप तैयारी करें और जिम्मेदारी निभाए। इन धार्मिक त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिए सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या को अलर्ट पर रखा जाए लेकिन आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। दरअसल 30,31 अक्टूबर को छठ पर्व, 1 नवंबर को रात 12:48 से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी जो 24 घंटे अनवरत चलती रहेगी। इसके बाद 4 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा होगी जो पूरे दिन चलती रहेगी। इसके बाद 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आमद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में अयोध्या के प्राचीन धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं का आगमन लाखों की संख्या में होता है जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए अयोध्या जिला प्रशासन के सामने एक चुनौती होती है। डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों को परिक्रमा पथ को जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइटिंग व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।वही स्वयंसेवी संस्थानों से भी अपील की गई है कि वह भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए परिक्रमा पथ के किनारे कैंप लगाएं।

और पढ़े  UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *