रामनगर / नैनीताल : गुस्से में गजराज ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़, कमरे की छत व दीवार भी की ध्वस्त

Spread the love

टेड़ा गांव स्थित तिलमठ मंदिर परिसर में हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर के समीप बना टीनशेड तोड़ा डाला और कमरे व रसोई की दीवार व छत ध्वस्त कर दी( ग्राम टेड़ा गांव में रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र में तिलमठ मंदिर है। बुधवार सुबह चार बजे के आसपास हाथियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। कमरे की दीवार व छत तोड़कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया। रसोई की दीवार भी तोड़ डाली। इसके बाद भी गजराज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी को भी अपना निशाना बनाया। इसके बाद झुंड वहां से चला गया।

मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कोसी रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाथियों का उस क्षेत्र से आना जाना है। मार्ग अवरुद्ध होने पर हाथी तोड़-फोड़ करते है।


Spread the love
और पढ़े  2026 चारधाम यात्रा: पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को भेजा जा रहा, व्यावसायिक और यात्री वाहनों की गहन जांच
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *