उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी प्रवासियों को गांव आकर इगास मनाने का किया आह्वान..

उत्तराखंड में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई है, जिसमें 30 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। और इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी। इस दौरान भट्ट ने सभी प्रवासियों से भी इगास-बग्वाल (दिवाली) अपने गांव में ही मनाए जाने का आह्वान किया।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। 30 अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएग, जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। और इसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को वापस अपने गांव से जोड़ सकें।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    पीएनबी घोटाला: मास्टरमाइंड दीपांशी साथी संग गिरफ्तार, बताया कैसे निकालती थी ग्राहकों के एफडी के जमा रुपये

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर-पाई शाखा में खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने बैंक…

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…