Today Surya Grahan 2022 : आज साल का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है,सभी गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानी..

Spread the love

आज कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। इस बार दिवाली के बाद ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन बाद मनाई जाएगी। 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व एक साथ मनाया जाएगा। साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण का संयोग था। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 लगा और अब दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण पर किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा-पाठ भी करना वर्जित माना गया है। इस दिन सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाएं इस सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्याल रखना चाहिए।

सूर्य ग्रहण आरंभ: शाम 04 बजकर 49 मिनट से

सूर्य ग्रहण समाप्त: शाम 06 बजकर 06 मिनट तक

अधिकतम ग्रहण का समय: शाम 05 बजकर 42 मिनट

गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर बरतें ये खास सावधानियां
ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।

और पढ़े  मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का हाल

Spread the love
  • Related Posts

    Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता…


    Spread the love

    जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

    Spread the love

    Spread the love आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने रखा नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *