बच्चो के कारण फैल सकता हैं कोरोना संक्रमण, केंद्र सरकार ने कहा….

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि बच्चे कोविड-19 संक्रमण फैला सकते हैं लेकिन उन्हें लगभग हमेशा हल्का संक्रमण होता है और उनमें मृत्यु दर भी बेहद कम होती है। यह बयान उस आशंका के बीच आया है जो कोरोना की तीसरी लहर के बारे में जताई जा रही है कि अगली लहर बच्चों के लिए बेहद घातक साबित हो सकती है। 

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा था कि ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि सकारात्मकता दर घटने के साथ देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति भी नियंत्रण में आ रही है। इसके साथ ही दैनिक और सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है। मंत्रालय ने बताया कि 10 मई को देश में सकारात्मकता दर 24.83 फीसदी थी जो 22 मई को 12.45 फीसदी पर आ गई है

और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…