हल्द्वानी:कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता में अव्वल आई श्रद्धा जोशी को सम्मानित।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के द्वारा आज कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय में जम्मू कश्मीर के डल लेक में आयोजित अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा जोशी को पुष्पगुच्छ एवं मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही नव्या सिरोला को भी सम्मानित किया गया |
<strong>हल्द्वानी:कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता में अव्वल आई श्रद्धा जोशी को सम्मानित।</strong>
एवं अन्य प्रतियोगी भी सम्मानित किया गया इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि यह हमारे राज्य के होनहार बच्चे हैं जो आने वाले समय में प्रदेश ज़िले एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

वही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने की ओर निरंतर प्रयासरत है हमारे प्रदेश जिले एवं शहर के खेलो में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा एवं बच्चों के खेलकूद प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के द्वारा बच्चों के साथ साथ पूरे प्रदेश को भी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान विपिन जोशी ,समाज सेवक भुवन पोखरियाल ,पूरन चंद्र भंडारी पूर्व ग्राम प्रधान ,संजय धपोला, सचिन वर्मा, कोच पूनम सिरौला , टीम मैनेजर ललित सिरौला ,लाखन नेगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजू जोशी आदि लोग मौजूद थे

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…