सारथी फाउंडेशन समिति की गरीबों संग दीवाली

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष सारथी फाउंडेशन समिति ने गरीबों संग दीवाली मनाने का संकल्प लेते हुए आज दिनांक 22 अक्टूबर को सारथी फाउंडेशन समिति की समस्त टीम के साथ राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर गरीब परिवारों के संग दीपावली का सामान एवं मिठाई बांट कर उनके साथ दीपावली मनाई। साथ ही पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत सभी को सारथी थैला भी दिया गया।सारथी फाउंडेशन समिति की गरीबों संग दीवाली
इस अवसर पर सुमित्रा प्रसाद ने कहा की सारथी हमेशा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज के साथ जोड़ने की इस मुहिम में हमेशा आगे रहता है और भविष्य में भी रहेगा।सारथी फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक
नवीन पंत ने कहा की टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया की हम लगातार गरीबों की मदद करते रहेंगे और अपने परिवार से पहले समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ सर्वप्रथम इस त्योहार को मनाना चाहिए और उसी तरीके से हमें गरीबों के साथ दिवाली भी माननी चाहिए। साथ ही उन्होंने सारथी परिवार के सभी सदस्यों और समस्त जनता को दीपावली की बधाई भी दी।
आज के इस वितरण कार्यक्रम में नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,प्रदीप सबरवाल,दिशांत टंडन,गिरीश चंद्र लोहनी,जाकिर हुसैन,मनीष पंत,दीप्ति चुफाल,नीलू नेगी,दीक्षा पांडे पंत,आनंद आर्य,राजेश भारद्वाज,संदीप बिनवाल,कैलाश चंद्र जोशी,देवीदत्त सुयाल, कैलाश बाल्मिकी, डी एस नयाल,संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…