Ayodhya Deepotsav 2022:-प्रधानमंत्री मोदी पहली बार दीपोत्सव में होंगे शामिल, पीएम मोदी होंगे दीपोत्सव के मुख्य अतिथि।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार देर रात को की है। पीएम मोदी का ये दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 2 साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं वे रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। साथ ही साथ योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव के मुख्य अतिथि भी पीएम नरेंद्र मोदी होंगे।
पीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य देखेंगे। करीब शाम 4:30 बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे।

इसके बाद राम कथा पार्क में आयोजित राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। यहां से पीएम मोदी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे, सरयू आरती कर आतिशबाजी भी देखेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- विधायक करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…