अयोध्या-रामनगरी में दीपावली की तैयारियां जोरों पर,लाखों रामभक्त ले सकेंगे उत्सव में भाग

रामनगरी अयोध्या में दीपावली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार दीपोत्सव को हर बार से अधिक दिव्य और भव्य बनाने की योजना है। इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या दुल्हन की तरह सज संवर कर तैयार होगी। जहां एक तरफ देश भर से आने वाले लाखों रामभक्त इस दीप उत्सव में भाग ले सकेंगे, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं। इस बार योगी सरकार 2.0 का पहला और उनके कार्यकाल का छठा दीपोत्सव होगा।इसी क्रम में आज प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने अयोध्या का डेरा डाल दिया है मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी,डीजीपी डीएस चौहान, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम अंतिम रूप दे रहे हैं।वही आला अधिकारियों का यह दल दीपोत्सव स्थल सरयू आरती स्थल, राम कथा पार्क, साकेत महाविद्यालय पर बने अस्थाई हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। और इससे पहले एडीजी सुरक्षा वीके सिंह ,एडीजी जोन बृज भूषण सुबह से ही इसकी तैयारियों में जुटे हैं। अयोध्या पहुंचे एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा में एस एस एफ के जवान जल्द तैनात होंगे इस बारे में शासन ने निर्णय लिया है सुरक्षा का जो भी खाका खींचा गया है।वह निर्णय अंतिम दौर में चल रहा है आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर एसएसएफ की तैनाती होगी। बता दे की कल 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या रहे हैं यहां वह दीपोत्सव में पीएम मोदी की आगमन की तैयारियों को लेकर लक्षण करेंगे। और सीएम हेलीपैड स्थल साकेत महाविद्यालय राम जन्मभूमि परिसर राम कथा पार्क राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे इसके बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…