Holi 2023-रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और होलिका दहन का का समय

हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व होता है. यह रंगों का त्योहार है. पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. हिंदू पंचाग के अनुसार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. साल 2023 में रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) 8 मार्च के दिन पड़ रही है. होलिका दहन 7 मार्च (Holika Dahan 7th March) को किया जाएगा, जिसे लोग छोटी होली के नाम से भी जानते हैं.
होली 2023 शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 6 मार्च 2023 को 4 बजकर 17 मिनट से
फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि का समापन: 7 मार्च 06 बजकर 09 मिनट पर
होलिका दहन: 7 मार्च 2023 की शाम को 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक
रंगों की होली 8 मार्च को खेली जाएगी.
होलिका दहन 2023 की तिथि और शुभ मुहूर्त
होलिका दहन छोटी होली के दिन अर्थात होली के एक दिन पहले किया जाता है. चंद्रमा के पूर्ण अवस्था में दिखाई देने पर होलिका दहन किया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट का है. होलिका दहन 7 मार्च 2023 की शाम को 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक किया जा सकता है.
होली की पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर राजा था. उसने घमंड में चूर होकर खुद के ईश्वर होने का दावा करने लगा था. हिरण्यकश्यप ने अपने राज्य में ईश्वर के नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थीऔर खुद को ईश्वर मानने लगा था. लेकिन हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था.
वहीं, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को आग में भस्म न होने का वरदान मिला हुआ था. एक बार हिरण्यकश्यप ने होलिका को आदेश दिया कि प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाए. लेकिन आग में बैठने पर होलिका जल गई और प्रह्लाद बच गया. तब से ही ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में होलिका दहन किया जाने लग सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि न्यू भारत किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…