Mulayam Singh-मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा सैफई, अंतिम दर्शन को सैफई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला लेकर शाम 5.23 बजे सैफई पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा और जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा के नारे गूंजे।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया है। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं।
<strong>Mulayam Singh-मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा सैफई, अंतिम दर्शन को सैफई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी </strong>

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ 4:35 बजे इटावा के सैफई पहुंचे। इसके बाद से वह पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…