साकेत भूषण समाज के द्वारा शरद पूर्णिमा पर सजी छीर सागर नौका विहार की भव्य झांकी 128 वर्ष से चली आ रही परंपरा

Spread the love

शरद पूर्णिमा पर सजी क्षीरसाई महाराज के नौका विहार की भव्य झांकी… 128 वर्षो से चली आ रही परंपरा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या में आश्विन शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दिन रामनगरी के सभी मंदिरों में भगवान के चल विग्रहों को आंगन में प्रतिष्ठित कर उनकी आरती पूजा के साथ मध्य रात्रि तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाता है।

इसी श्रृंखला में दंतधावन कुंड में साकेत भूषण समाज के तत्वावधान भगवान क्षीरसाई महाराज के नौका विहार की भव्य झांकी सजाई गई। इस झांकी के अनावरण के मौके पर देर शाम उनकी आरती पूजा की गई, इसके उपरांत बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं एवं संत-महंतो ने भगवान का दर्शन-पूजन किया। दन्तधावन कुण्ड में सजाई गई इस झांकी में शेषशैया पर विराजमान भगवान विष्णु और उनके कमलनाल से निकले सृष्टिकर्ता ब्रह्मदेव के साथ भगवान का चरण चापन करती माता लक्ष्मी का सुंदर दृश्य दर्शाया गया था, इस बीच नारायण-नारायण की वंदना करते नारद मुनि भी आकर्षण का केन्द्र रहे। बताते चलें कि धार्मिक नगरी अयोध्या में बीते 128 वर्षों की प्राचीन परम्परा की कड़ी में महोत्सव का आयोजन किया गया है। शरद पूर्णिमा महोत्सव में क्षीरशायी भगवान श्री हरी विष्णु को 21 कुंतल दूध से खीर प्रसाद का निर्माण कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। ज्योतिषीय मान्यतानुसार इस तिथि को चन्द्रमा पूर्णकलाओं से युक्त होता है, चन्द्र रश्मियों से अमृत बरसाता है, इसी कारण खीर प्रसाद खुले आसमान के नीचे रोशनी में रखने की परम्परा है। पूर्णिमा के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाई। वहीँ शरद पूर्णिमा के मौके पर धार्मिक नगरी अयोध्या के अन्य मंदिरों में भी देर रात तक धार्मिक आयोजन चलते रहे।

अयोध्या धाम शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर साकेत भूषण समाज के तत्वावधानद्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम रायगंज वार्ड के पार्षद एवं
महामंत्री नंदलाल गुप्ता अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता संरक्षक पूर्व चेयरमैन श्री राधेश्याम गुप्ता


कोषाध्यक्ष रामबाबू गुप्त बेबस व्यवस्थापक श्री बैजनाथ गुप्ता उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता पंकज कुमार गुप्ता अचल कुमार गुप्ता आनंद गुप्ता
ध्रुव कुमार गुप्ता मंगल गुप्ता मोहित गुप्ता आदि लोग बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाते करते रहते हैं

और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *