उत्तराखंड:- हल्द्वानी जेल से मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का रचा जा रहा था षड्यंत्र, 4 आरोपियों पर केस।।

Spread the love

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। आरोप लगाया कि हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है।
तहरीर में जिक्र है कि हल्द्वानी जेल में आरोपी की यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात हुई। उसने सतनाम से कहा कि मंत्री की हत्या करनी है, चाहे जितने रुपये खर्च हो जाएं। सतनाम ने अपने दोस्त किच्छा के मो. अजीज उर्फ गुड्डू को बड़ा अपराधी बताते हुए उसे सुपारी देने की बात कही। साथ ही उसके जेल से बाहर निकलने पर एक अन्य साथी हरभजन सिंह के गुड्डू से मिलवाने की बात कही।
इस तरह हीरा अपने साथियों के साथ मंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था। जेल से छूटकर आए हीरा पर नजर रखी तो उसे कैबिनेट मंत्री की सभाओं में रेकी करते हुए देखा गया। पुलिस ने मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  देहरादून- गुंजन हत्याकांड: कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *