उत्तराखंड:- मुझे सौगंध बाबा केदार की जब तक आखिरी दोषी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक भर्ती घोटाले की कार्रवाई नहीं रुकेगी,मुख्यमंत्री धामी के इस बयान से मची खलबली

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए हमें वर्क कल्चर विकसित करना होगा। एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने के बजाय सभी को मिलकर कार्य करना होगा तभी नए मुकाम हासिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की सौगंध है भर्ती घोटाले को लेकर की जा रही कार्रवाई नहीं रुकेगी।

सीएम धामी ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आखिरी दोषी की गिरफ्तारी तक हम नहीं रुकेंगे। शनिवार को तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 14294.18 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व 32386.77 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नौकरियों के नाम पर प्रदेश में पहले से लेकर अब तक जो धांधलियां हुई है उसके आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

जनप्रतिनिधियों, आमजन ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार एक नासूर है जिसे खत्म करना जरूरी है। सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं में सराहनीय कार्य करने वाले 4 स्वयं सहायता समूह और 37 चयनित पात्रों को पुरस्कृत भी किया। सीएम सैनिक स्कूल की स्थापना पर कुछ नहीं बोले। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष स्नेह है। इस मौके पर विधायक शैलारानी रावत व भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्र की समस्याएं बताई।
प्रदेश के हित में लागू करेंगे भू-कानून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित में भूमि सुधार को लेकर जल्द कानून लागू किया जाएगा। समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई है जिसका अध्ययन किया जा रहा है। प्रदेश में भूमि की सुरक्षा व आमजन के हित को लेकर यह कानून लागू किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला सोच-समझकर लिया गया था।

और पढ़े  देहरादून: एसटीएफ ने जारी किया अलर्ट, SIR और जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *