Uttarakhand Pauri Bus Accident:बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों को बचाया गया मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर पहुंचे

<strong>Uttarakhand Pauri Bus Accident:बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों को बचाया गया मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर पहुंचे </strong>

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। <strong>Uttarakhand Pauri Bus Accident:बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों को बचाया गया मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर पहुंचे </strong> जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।
<strong>Uttarakhand Pauri Bus Accident:बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों को बचाया गया मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर पहुंचे </strong>
घटनास्थल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी-

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया थ। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

और पढ़े  थप्पड़ कांड के बाद पुलिस में सख्ती: दरोगा से सिपाही तक के व्यवहार की निगरानी, सीओ समेत ये करेंगे आचरण की जांच
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…