व्हाट्सएप का बड़ा कदम:- व्हाट्सएप की सिक्योरिटी हुई और मजबूत अब नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स.

Spread the love

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक और नए फीचर्स को जारी कर दिया है। व्हाट्सएप में अब व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा। इस फीचर्स के बाद अब यूजर्स की चैट और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। बता दें कि पिछली साल अगस्त में व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए व्यू वन्स मैसेज फीचर जारी किया था। इसके एक साल बाद यानी अगस्त 2022 में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्यू वन्स मैसेज में स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा को बंद करने का एलान किया था। मार्क जुकरबर्ग ने कई सिक्योरिटी फीचर जारी करते हुए कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। इसके लिए हम व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) फीचर में एक और नए फीचर को शामिल कर रहे हैं, इससे व्हाट्सएप यूजर्स की चैट को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस फीचर में व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा।

व्हाट्सएप का यह स्क्रीनशॉट्स ब्लॉकिंग फीचर्स गूगल-पे और फोन-पे की तरह काम करता है, जो यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट्स लेने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे ही अब व्हाट्सएप पर भी व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  पिया डांडिया ने फ्लोरिडा में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता, अब किससे होगा मुकाबला?
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *