डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया का हत्यारा आरोपी यासिर गिरफ्तार.

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी यासिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी यासिर जम्मू के काना चक्क में खेत में छिपा था।

<strong><a href="http://हत्या"></a> डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया का हत्यारा आरोपी यासिर गिरफ्तार.</strong>
अपराध स्थल से काना चक्क की दूरी करीब 12 किलोमीटर है और यह सीमांत क्षेत्र है। ऐसे में हो सकता है कि आरोपी सीमा पार भागने की भी फिराक में हो, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर पकड़ा है। उधर, पुलिस ने राजीव खजुरिया के दो पीएसओ को भी पूछताछ के लिए सोमवार रात में साथ ले गई थी। इनमें से एक राजीव खजुरिया भाई है। बताया जा रहा है कि दोनों को सुबह छोड़ दिया गया है।

सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने डीजीपी का कांच की बोतल से गला रेता। साथ ही पेट और बाजू पर कई वार किए। हत्यारे ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि डीजीपी लोहिया का नौकर यासिर अहमद इस वारदात का मुख्यारोपी है। आरोपी रामबन का रहना वाला है। वह करीब 6 महीने से उनके घर में काम कर रहा था। प्रांरंभिक जांच में पता चला है कि यासिर व्यवहार में काफी अक्रामक था। वह अवसाद में भी था।

पुलिस ने आरोपी नौकर की तस्वीरें जारी की हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वह आज राजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए जम्मू और राजोरी के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवा को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।

और पढ़े  जम्मू: जनगणना में ओबीसी कॉलम के लिए समुदाय करेगा आंदोलन, बारामुला से होगी शुरुआत, जंतर मंतर पर भी होगी हलचल
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: नोकझोंक और नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित, पूर्ण राज्य के दर्जे पर संग्राम

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली के प्रस्ताव पर जोरदार हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश को तत्काल और पूर्ण राज्य का…

    लेह में खुलेगा आईआईएम जम्मू कैंपस: अक्तूबर से चार साल के बीबीए की पढ़ाई, पहले बैच में 60 को मिलेगा दाखिला

    लद्दाख के युवाओं को घर के पास प्रबंधन की पढ़ाई का मौका देने के लिए लेह में आईआईएम जम्मू का कैंपस शुरू होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को…