Amit Shah- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे मां वैष्णो के दरबार टेका माथा, आज 1900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का देंगे तोहफा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। गृह मंत्री ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और मां भगवती से शांति और समृद्धि की कामना की। अमित शाह आज कुछ समय बाद राजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजोरी में जनसभा स्थल पर दूर-दूर से लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अमित शाह मंगलवार को जम्मू को 1900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा देंगे। गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम जम्मू पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के साथ ही राजभवन में उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।
गृह मंत्री के दौरे पर अधिकारियों ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस कार्यालय ग्रामीण जम्मू की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार पुंछ, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट मार्गों से चलने वाले वाहनों को यात्रा मैदान पर उतारा जाएगा। हल्के निजी वाहनों को काफिले मैदान में खड़ा किया जाएगा।

पुंछ, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट रूट की बसें, मिनी बसें, टाटा सूमो, काफिले ग्राउंड में प्रतिभागियों को डी-बोर्ड करने के बाद लौटाकर स्कॉस्ट ग्राउंड टंडवाल में पार्क किया जाएगा। सुंदरबनी, नौशेरा और कालाकोट मार्गों से चलने वाले वाहन पंजपीर में डी-बोर्ड किए जाएंगे और लाइट मोटर निजी वाहनों को बीएसएफ के काफिले मैदान, पर्यटन पार्किंग (अल्फा गेट) पर खड़ा किया जाएगा।

रैली में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की घोषणा की संभावना से राजोरी व पुंछ जिले में भारी उत्साह है। रैली को संबोधित करने के बाद वे जम्मू आ जाएंगे और कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

और पढ़े  पुंछ: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद, बड़ी साजिश का भंडाफोड़, कुछ संदिग्ध हिरासत में
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: नोकझोंक और नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित, पूर्ण राज्य के दर्जे पर संग्राम

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली के प्रस्ताव पर जोरदार हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश को तत्काल और पूर्ण राज्य का…

    लेह में खुलेगा आईआईएम जम्मू कैंपस: अक्तूबर से चार साल के बीबीए की पढ़ाई, पहले बैच में 60 को मिलेगा दाखिला

    लद्दाख के युवाओं को घर के पास प्रबंधन की पढ़ाई का मौका देने के लिए लेह में आईआईएम जम्मू का कैंपस शुरू होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को…