Inaugration LATA Chauk- सीएम योगी ने किया लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण, प्रधानमंत्री देंगे वीडियो से संदेश।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित कई मंत्री व नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीणा निर्माता राम सुतार से भी मुलाकात की। इसके बाद वह रामकथा पार्क के लिए रवाना हो गए। लोकार्पण समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू भी मौजूद रहे।
अब से रामनगरी का नयाघाट बंधा चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहा के नाम से जाना जाएगा। मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश देंगे।

चौक की खासियत
– 7.9 करोड़ से हुआ लता मंगेशकर चौक का निर्माण।
– स्मृति चौक पर गूंजेंगे लता मंगेशकर के भजन।
– मां शारदा की वीणा सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी।
– वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है।
– 14 टन वजनी वीणा को बनाने में लगे 70 लोग।
– कांसा एवं स्टेनलेस स्टील से एक माह में बनी वीणा।
– पद्म पुरस्कार विजेता राम सुतार ने बनाई है वीणा की डिजाइन।
– वीणा के साथ-साथ अन्य शास्त्रीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित हैं।
– लता जी के जीवन और व्यक्तित्व को चौक में दर्शाया गया है


Spread the love
और पढ़े  UP Board Result 2026: आज शाम चार बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 50 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें बढ़ीं
  • Related Posts

    सिलिंडर फटे: धधक उठी बस्ती…25 झोपड़ियां जलीं, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं 

    Spread the love

    Spread the loveनक्खीघाट क्षेत्र के भरतनगर में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे खाली पड़ी जमीन पर बनी झुग्गी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में…


    Spread the love

    UP बोर्ड- टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास

    Spread the love

    Spread the love   यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *