योगी सरकार का अपराधियों पर शिकंजा,2 को फांसी, 36 माफियाओं को आजीवन कारावास, 22 सौ करोड़ की संपत्ति जब्त व ध्वस्त किया

Spread the love


मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के बीते छह माह में कानून का शिकंजा और कसा है। मुख्तार सहित 36 माफिया और उनके शागिर्दों को आजीवन कारावास और दो को फांसी की सजा हुई है। साथ ही पिछले छह माह में प्रदेश स्तर पर चिह्नित 62 माफिया की अवैध रूप से कमाई गई 22 सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त और ध्वस्त किया गया है।

यूपी पुलिस ने माफिया के गैंग के 860 सहयोगियों के खिलाफ 396 मुकदमे दर्ज कर चार सौ से अधिक को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 174 पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर में 355 और 13 आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है और 310 शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए हैं।

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स फोर्स गठन किया गया। पहले चरण में दो थानों गाजीपुर और बाराबंकी में एएनटीएफ थाना खोला गया और तीन क्षेत्रीय शाखा मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर जोन की स्थापना की गई है। ड्रग माफिया के खिलाफ 24 अगस्त से आठ सितंबर तक चले अभियान में पुलिस ने 2833 संदिग्ध आरोपियों को चिह्नित कर 2479 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और 2277 मुकदमे दर्ज किए। इन आरोपियों से पुलिस ने 39 करोड़ 68 लाख रुपए की बरामदगी की। गैंगेस्टर अधिनियम के तहत 358 आरोपियों के खिलाफ 110 मुकदमे दर्ज किए गए और 35 करोड़ 14 लाख की संपत्ति जब्त की। साथ ही कोर्ट में पैरवी कर 188 आरोपियों को सजा दिलाई।


Spread the love
और पढ़े  प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों का कत्ल, पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला
  • Related Posts

    अयोध्या में आज से गूंजेगा पंचकल्याणक महोत्सव का मंगल स्वर, 923 जिन प्रतिमाओं की होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

    Spread the love

    Spread the love  रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार से भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जैन धर्म की…


    Spread the love

    डिप्टी CM ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। जनगणना की प्रक्रिया चुनाव के पहले या बाद में पूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *