Sarkari Naukri 2022 : एफसीआई,एम्स समेत निकली कई विभागों में अहम पदों पर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन।

भारत में हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही लें। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 19 सितंबर की रात ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं।

भारतीय खाद्य निगम (FCI) की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया में चरण- I और चरण- II की ऑनलाइन परीक्षा शामिल होगी। योग्यता के आधार पर अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा और जहां जरूरी होगा तो कौशल परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाएगा।

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

जूनियर इंजीनियर : सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।

और पढ़े  बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:- कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं, क्या-क्या काम रुकेंगे?
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर