आक्रोश: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के काफिले को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने नई टिहरी पहुंचे वित्त, शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई जहां से करीब दो घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। शनिवार को नई टिहरी पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराह्न करीब 3:15 बजे डायजर पहुंचकर ‘प्रेमचंद वापस जाओ’ के नारे लगाए। इसी दौरान वहां पुलिस भी पहुंच गई। मंत्री का काफिला तेजी से आगे बढ़ता देखकर प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मार्ग पर आगे बढ़ते गए। कलेक्ट्रेट से पहले जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने साइड से मंत्री के वाहन को आगे बढ़ाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचाया।

और पढ़े  उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का CMआवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…