उत्तराखंड – ओएमआर शीट से छेड़छाड़ करने पर धूमाकोट का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

विजिलेंस से जांच ट्रांसफर होने के बाद एसटीएफ ने ग्राम विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा धांधली मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धूमाकोट के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी। इस परीक्षा में धांधली का पता चला तो शासन स्तर पर जांच की गई। वर्ष 2019 में दिसंबर तक जांच चली। धांधली की पुष्टि होने के बाद इसे विजिलेंस को भेज दिया गया। विजिलेंस ने जनवरी 2020 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। मगर, अब तक किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ से कराने पर सहमति बनी। शासन के निर्देश पर इस मुकदमे को पिछले दिनों एसटीएफ को सौंप दिया गया। जांच के दौरान फोरेंसिक प्रयोगशाला से ओएमआर शीट की जांच रिपोर्ट भी मंगाई गई। इसमें पुष्टि हो चुकी थी कि ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन सब साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को एक आरोपी मुकेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला वसंत विहार, गिरीताल, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है। वह छुलसिया, धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…