Dhami B’day: फ्लॉवर नहीं फायर भी हैं पुष्कर,सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर किए ये एलान,आप भी पढ़ें ।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। अपने जन्मदिन पर सीएम धामी उत्तराखंड में एंटी नारकोटिक्स एक्शन फोर्स का गठन करने, 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प, भ्रष्टाचार रोकने को विजिलेंस का ढांचा बढ़ाने और ट्रैपिंग मनी 15 साल के बजाय अब 15 दिन में वापस मिलने का एलान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: 1 अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…