Uttarakhand: बदरीनाथ धाम में होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी हुआ राजस्थान से गिरफ्तार..

Spread the love

बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन होटल बुकिंग के ठग को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए पुलिस टीम ने एक सप्ताह तह भरतपुर में डेरा डाले रखा। मामले में आरोपी के साथी हकिमुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी पर चमोली पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की। एक सप्ताह के प्रयासों के बाद टीम ने अभियुक्त बिलाल उर्फ भूवला निवासी ग्राम घोघोर थाना कैथवाड़ा, तहसील कामा, जिला भरतपुर राजस्थान को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबोच लिया।
15 सितंबर को स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर चमोली लाया गया। आरोपी के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली, राजस्थान के कैथवाड़ा थाने, गुड़गांव के राजेंद्र पार्क थाने और साइबर क्राइम आउटर नार्थ डिस्ट्रिक दिल्ली में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, प्रदीप कुकरेती, एसओजी कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल थे।
घर पर खोला था ग्राहक सेवा केंद्र
पुलिस के अनुसार हकिमुद्दीन और बिलाल एक साथ ठगी करते थे। हकिमुद्दीन रात को आबादी से दूर खेतों में बैठकर होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करता था। ठगी के पैसे हकिमुद्दीन के खाते में आते थे। पुलिस से बचने के लिए बिलाल ने अपने घर पर ग्राहक सेवा केंद्र खोला था। इससे ठगी के पैसों को आधार कार्ड के माध्यम से निकाल लेते थे। इसके एवज में बिलाल को कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार वह ठगी के अन्य लोगों के पैसों को भी इसी तरह से निकलवाता था और कमीशन लेता था

और पढ़े  चमोली- SIR में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार चल रहे अनुपस्थित

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *