निरीक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे में फांसी लगा कर की आत्महत्या,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

जनपद के थाना पूराकलंदर में एसएसआई के पद पर तैनात निरीक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।उनका स्थानांतरण भी देर रात पूराकलंदर से कोतवाली नगर में निरीक्षक अपराध पद पर हुआ था।बता दे कि वह मूल रूप से संत कबीर नगर जिले के फुलवरिया,थाना बेलहर कला के निवासी थे। सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद रायबरेली से जुलाई माह में आने के बाद उनको पूराकलंदर में तैनाती मिली थी। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को संरक्षण में लेकर मोबाइल से मौत की वजह खंगालने में जुटी है।पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय निरीक्षक ओंकारनाथ वर्ष 2007 में भर्ती हुए थे, 23 जुलाई 2022 को पूराकलंदर थाने में तैनाती मिलने के बाद वह थाने के सामने ही गंजा गांव में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह कमरे पर गए थे। सुबह छह बजे मोर्निंग वर्क करने गए और वापस आने के बाद कमरे में गए, जिसके बाद किसी कारणवश छत के कुंडे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मकान मालिक को होने के बाद तत्काल सूचना थाने पर दी।जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच कर शव को रस्सी से उतरवाने के बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी सिटी मधुबन सिंह व सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।अयोध्या एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक निरीक्षक ओंकारनाथ जो थाने से 100 से 150 मीटर दूर एक किराए की कमरे में रहते थे।मौके पर जाकर देखा गया तो उनका शव फाँसी से लटका मिला। जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वहाँ निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना भी दी गई। मृत्यु के कारण की समीक्षा की जा रही है।पंचायत नामा के आधार पर जो तथ्य आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  Crime: नोएडा में 83 साल की डॉक्टर को 5 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर ऐंठ लिए 18 लाख

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मुख्यमंत्री पर कथित टिप्पणी को लेकर शंकराचार्य समेत अन्य को विधिक नोटिस

    Spread the love

    Spread the love  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सनातन रक्षक संघ ने ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को विधिक नोटिस…


    Spread the love

    CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *