Madhya Pradesh:- बदहाल स्वास्थ्य सेवा : दुर्घटना की सूचना देने पर भी नहीं आई एंबुलेंस सड़क पर तड़पता रहा घायल लम्बे इंतजार के बाद जेसीबी से पहुंचाया गया अस्पताल

Spread the love

टनी जिले में एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर देखने को मिली। दुर्घटना की सूचना देने के बाद जब आधे घंटे बीत जाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल युवक को जेसीबी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में खितौली रोड का बताया जा रहा है। यहां सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 पर हादसे की जानकारी दी और एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मौजूद लोगों ने कई ऑटो वालों से भी अस्पताल चलने कहा लेकिन कोई नहीं रुका। मजबूरी में युवक की जान बचाने के लिए एक दुकानदार उसे अपनी जेसीबी के लोडिंग बकेट में रखकर अस्पताल ले गया। वहीं, एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर सीएमएचओ प्रदीप मुढ़िया ने कहा कि एंबुलेंस दूसरे गांव से आ रही थी, इसलिए घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच सकी। नई एंबुलेंस के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। हादसे में घायल युवक की पहचान गैरतलाई गांव के महेश बर्मन (25) के रूप में की गई है। प्रदेश में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की घटनाएं इससे पहले भी देखने को मिल चुकी हैं। कई जिलों में गर्भवती महिलाओं और बीमारों को समय पर अस्पताल ले जाने एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में मौत के बाद शव वाहन नसीब नहीं हो रहे हैं।

और पढ़े  त्विषा केस- गिरिबाला-समर्थ हुए कोर्ट में पेश, सीबीआई ने नहीं मांगी रिमांड, साक्ष्य गायब होने पर उठे सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस: जेल में गिरिबाला-समर्थ ने कढ़ी खाकर गुजारी पहली रात, दोपहर को खाई करेले की सब्जी

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में दहेज हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद त्विषा की सास, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश…


    Spread the love

    त्विषा केस- गिरिबाला-समर्थ हुए कोर्ट में पेश, सीबीआई ने नहीं मांगी रिमांड, साक्ष्य गायब होने पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveचर्चित त्विषा शर्मा मृत्यु प्रकरण की जांच में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में गिरफ्तार पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *