तैयार हो जाएं युवा – समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर 1 हफ्ते में होगा जारी,इतने पदों पर होगी भर्ती परीक्षा

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की 23 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक सप्ताह में जारी करेगा। इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर-जनवरी में परीक्षा भी करा दी जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग कराए करीब 7000 पदों पर भर्ती परीक्षा कराएगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने उम्मीदवारों से संयम बरतते हुए तय तिथियों के हिसाब से परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है। पिछले सप्ताह सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां कराने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी थी। इसके बाद 10 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा। सोमवार को दोबारा बैठक हुई। बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि भर्तियों के लिए एक सप्ताह के भीतर कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में प्राथमिकता के आधार पर तीन से चार भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और दिसंबर 22 से जनवरी 2023 तक इनकी परीक्षाओं का आयोजन भी करा दिया जाएगा। बता दें कि सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे।

समूह-ग की भर्तियों से संबंधित उम्मीदवारों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए राज्य लोक सेवा आयोग एक पब्लिक ग्रीवांस रेडरेसल सेल (पीजीआरसी) स्थापित करने जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण, फोन नंबर, ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी सभी जानकारियां समय से जारी की जाएंगी।

और पढ़े  देहरादून- LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा- मुख्य सचिव के निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *