एक्शन में दिखे सीएम धामी- मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखा मरीजों को दिए जाने वाला खाना ||

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अलग अंदाज में दिखे। सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम धामी सबसे पहले वार्डों में गए और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों व परिजनों से अस्पताल के बारे में फीडबैक लिया। वहीं सब लोग तब हैरान रह गए जब सीएम ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवता खुद खाना खाकर परखी। धामी ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है। मरीजों के इलाज के लिए सेवा भाव का होना भी बहुत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ-साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ से दवाई की भी जानकारी ली और अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम धामी इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू और डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड बजट सत्र: CM धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा राज्य 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *