हल्द्वानी / नैनीताल : पुलिस की नाक के नीचे चोरों का तांडव, तिकोनिया स्थित वनप्लस शोरूम से 1 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल चोरी पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

नैनीताल रोड पर स्थित मोबाइल शोरूम से बीती रात बड़ी संख्या में फोन चोरी हो गए। चोरी के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंम मचा हुआ है। शोरूम स्टाफ का दावा है कि वन प्लस कंपनी के इन 160 फोन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, मुख्य मार्ग पर हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी विष्णु खंडेलवाल का नैनीताल रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने वन प्लस ब्रांड का स्टोर है। वन प्लस के मोबाइल महँगे माने जाते हैं। स्टोर से जुड़े शोभित ने बताया कि अन्य दिनों की तरह गुरुवार रात नौ बजे स्टोर बंद कर दिया गया था।

सुबह 9.30 बजे करीब आने पर घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि शटर तोड़ने की बजाय उसे ऊपर उठा लॉक को साइड किया गया था। सीसीटीवी में नकाबपोश कैद भी हुए हैं।

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल, एसआई दिनेश जोशी समेत अन्य लोग भी जांच में जुट गए। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा एक गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगरा निवासी स्टोर मालिक के आने का भी इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *