अत्यंत दुःखद : भाजपा विधायक की हार्ट अटैक से हुई मौत,मुख्यमंत्री योगी ने किया शोक व्यक्त।

गोला विधानसभा से पांच बार के विधायक अरविंद गिरि का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 5 बजे तैयार होकर अपने घर से लखनऊ के लिए गए थे, जहां रास्ते में अटरिया के पास उनको दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्प्ताल से गोला लाने को कार्यवाही की जा रही है। वहीं विधायक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई विधायक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

और पढ़े  विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…